भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मंगलवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में जल संरक्षण, जल संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा विभिन्न जल परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए मध्यप्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल से मुलाकात के दौरान प्रदेश में जल प्रबंधन एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार सहित जनहित से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से मध्यप्रदेश में जल संसाधनों के विकास एवं संरक्षण को नई गति मिल रही है।

More Stories
एमपी में फर्जी पासपोर्ट का बड़ा मामला, 70 पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं; 100 से ज्यादा संदिग्ध
भोपाल समेत MP के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट, इंदौर-उज्जैन में दशहरे पर तेज बारिश के आसार
सिंहस्थ 2028 की तैयारी में ₹25 हजार करोड़ के विकास कार्य, CM मोहन यादव ने किया फूड प्रोसेसिंग पार्क का ऐलान