भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में आज हुई असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि को लेकर संबंधित जिला कलेक्टरों को तत्काल सर्वे के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि हाल ही में कुछ जिलों में हुई ओलावृष्टि के दृष्टिगत सर्वेक्षण सहित प्रभावित किसानों को राहत के लिए आवश्यक कार्यवाही सम्पन्न की जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को किसानों ने अतिवर्षा तथा ओलावृष्टि से आंशिक नुकसान की जानकारी दी है। प्रदेश में कुछ स्थानों से अतिवर्षा से फसलों के कुछ नुकसान के समाचार प्राप्त हुए हैं।

More Stories
भोजशाला :सर्वे में मिले ऐतिहासिक तांबे के सिक्के और शिलालेख, ASI ने पेश की 2189 पेज की रिपोर्ट
एमपी में दो सिस्टम की आंधी-बारिश, 28 जिलों में अलर्ट; ग्वालियर और जबलपुर भी भीगेंगे, 50Km/घंटा की रफ्तार
सोनम के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, राज्य ने कहा- ईस्ट खासी हिल्स सेशंस कोर्ट का बेल ऑर्डर रद्द हो