भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच मध्यप्रदेश में जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, पेयजल उपलब्धता तथा जल संरक्षण से जुड़ें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में जल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से जल शक्ति से संबंधित परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने प्रदेश के विकास कार्यों में केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार भी जताया।

More Stories
MP में कल से भारी बारिश, 24-25 सितंबर को स्ट्रॉन्ग रहेगा सिस्टम
मीनाक्षी के इंदौर शिफ्ट होने से नाराज था पवन, 15 साल दक्षिण अफ्रीका में की नौकरी
NHAI-PWD की सड़कें जांच में फेल, ग्वालियर HC ने अफसरों की जिम्मेदारी तय की