भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली में एक कृषक की हत्या की घटना को दु:खद बताते हुए जिला प्रशासन को जाँच एवं आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। सिंगरौली में हुई घटना में एक किसान की हत्या का जो मामला सामने आया है, वह गंभीर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगरौली की घटना के संबंध में जिले के प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पत्तिया उइके को घटना स्थल पर जाकर शोकाकुल परिवार से भेंट करने एवं घटना की वस्तुस्थिति जानने के निर्देश भी दिए हैं।

More Stories
भोपाल में सनसनी: हिस्ट्रीशीटर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बेटे पर जानलेवा हमला; अस्पताल तक पीछा कर चलाईं गोलियां
शादी से इनकार पर युवती का अपहरण: पुलिस ने घेराबंदी कर छुड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार
इंजीनियरिंग कालेज रीवा ने विन्ध्य की कई प्रतिभाओं को तराशा – उप मुख्यमंत्री शुक्ल