मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुना जिले की सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख की सहायता
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना में हुई सड़क दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। गुना के थाना फतेहगढ़ के रामनगर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 2 लोगों की आकस्मिक मृत्यु एवं 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त गुना जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद करने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

More Stories
MPESB Recruitment 2026: 1679 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी—जल्द करें अप्लाई
डेढ़ माह में भी नहीं उड़ा पाए चोरी का माल: नाबालिग साथी संग आरोपी धराया, तेल-घी और नकदी बरामद
साईं बाबा की यात्रा बड़े धूमधाम से निकल गई