इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र बेटमा में तैनात पुलिस निरीक्षक संजय पाठक के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। निरीक्षक पाठक का गत दिवस हृदयाघात से निधन हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. पाठक एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित अधिकारी थे। जनसेवा के प्रति उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। निरीक्षक पाठक का निधन पूरे पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना कर शोक संतप्त परिजन को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।

More Stories
गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प