भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छतरपुर जिले के खजुराहो-झांसी हाईवे पर हुए सड़क हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में उत्तरप्रदेश के सात लोगों की असामयिक मृत्यु और छह लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। गंभीर घायलों को ग्वालियर रैफर किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि खजुराहो-झांसी हाईवे पर महोबा रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम जाते समय हुई सड़क दुर्घटना में ऑटो में सवार 13 लोग प्रभावित हुए, जिनमें सात की मृत्यु हो गई और 6 लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। सभी लोग उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं, मृतकों के परिजन और घायलों को सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

More Stories
ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, CBI ने कोर्ट में दाखिल की 636 पेज की चार्जशीट; गिरीबाला-समर्थ पर गंभीर आरोप
ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर का प्रशासन ने लिया नियंत्रण, दानपेटियां सील; अधिकारी करेंगे निगरानी
Ladli Behna Yojana: 19 अगस्त को लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे ₹1,750, रक्षाबंधन पर CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा