भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मंत्री स्व. श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी शर्मा के देहावसान पर उनके निवास निशात कॉलोनी पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन को ढांढस बंधाया और बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रीमती शर्मा का देहान्त 84 वर्ष की उम्र में 17 जनवरी को हुआ था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ विधायक श्री भगवान दास सबनानी भी उपस्थित थे।

More Stories
मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये
गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व- डॉ. मोहन यादव