भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पीएम किसान निधि के 6 वर्ष पूर्ण होने पर देश के समस्त किसान भाई -बहनों को शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में लगातार किसानों को सशक्त बनाने के हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसमें, अन्नदाताओं को सीधे बैंक में आर्थिक सहायता पहुंचाना, एमएसपी पर खरीदी, कृषि बजट में बढ़ोत्तरी सहित किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के अन्य प्रयास शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादवने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोमवार को बिहार की पावन धरती से अन्नदाता बहनों- भाइयों के खातों में पीएम-किसान की 19 वीं किस्त ट्रांसफर करने के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। जिसके लिए सभी किसान बहन-भाई बधाई के पात्र हैं।

More Stories
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! ₹4000 एक साथ आएंगे खाते में, जानें पूरी डिटेल
उज्जैन में लजीज व्यंजनों का नया ठिकाना ‘नैवेद्य लोक’, इंदौर की छप्पन दुकान जैसा आनंद मिलेगा यहां
51 हादसों में 18 मौतें, टाइगर कॉरीडोर बरेठा घाट होगा फोर-लेन, केंद्र से मिली मंजूरी