भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस 22 जुलाई के अवसर पर नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज ही के दिन हमारे देश में तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अंगीकार किया गया था। माँ भारती की सेवा के लिए अप्रतिम ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला तिरंगा प्रत्येक भारतवासी के लिए आन-बान-शान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों को राष्ट्र की सेवा के लिए अपने नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन और अधिकारों के संरक्षण के लिए संकल्प लेना चाहिए।

More Stories
6 साल बाद एक्टिव हुआ MP महिला आयोग, घरेलू हिंसा और पारिवारिक मामलों में दिखा सख्त रुख
ट्विशा दहेज हत्या केस में CBI की एंट्री तेज, आज समर्थ की कस्टडी लेकर WhatsApp-Call रिकॉर्ड खंगालेगी टीम
आस्था, संस्कृति और विकास का संगम बनेगा खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर : मंत्री सारंग