मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल पटेल से की सौजन्य भेंट
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार की सुबह लोक भवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल पटेल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्रदेश में 17 सितम्बर 2026 से प्रारंभ हो रहे एक माह की अवधि के 'सेवा संकल्प अभियान' एवं 'स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना-2026' के तहत प्रदेश के 50 लाख लोगों को उनके पट्टे की पक्की रजिस्ट्री कराकर संबंधितों को नि:शुल्क वितरण करने के लिए राज्य सरकार द्वारा की जा रही व्यापक तैयारियों की जानकारी दी।

More Stories
जीरो एक्सीडेंट पॉलिसी के तहत विद्युत कार्यों में सुरक्षा मानकों, परमिट, अर्थिंग और पीपीई के अनिवार्य उपयोग पर हुआ प्रशिक्षण
MP में फिर बढ़ेगी ठंड, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; भोपाल समेत 14 शहरों में सर्दी का असर
भारत में बाघों की बढ़ती आबादी के बीच सुरक्षा पर संकट, 11 महीने में 150 की मौत