भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में शुरू किया गया 'चीता प्रोजेक्ट' निरंतर सफलता प्राप्त कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कूनो में मादा चीता 'गामिनी' ने 5 नन्हें शावकों को जन्म दिया है, इसके साथ ही प्रदेश में चीतों की संख्या अब 26 हो गई है। यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि देश के हृदय प्रदेश, मध्यप्रदेश में चीतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों एवं कूनो राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

More Stories
आशीर्वाद का दीया आयोजन के तहत उपयोग किए गए दीयों से बनी नंदी की भव्य आकृति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई में फार्मा, मेडिकल डिवाइस सेक्टर के उद्योगपतियों से करेंगे संवाद
भोपाल में 15 जनवरी को आयोजित होगी ‘आर्मी डे परेड’, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने ली अंतर-विभागीय समन्वय बैठक