भोपाल
आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने ओंकारेश्वर पहुँचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के पश्चात मंदिरों के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने सपत्नीक ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री चौहान प्रसिद्ध जैन तीर्थ सिद्धवरकूट भी पहुँचे। यहाँ उन्होंने दर्शन कर भगवान की आरती भी की।

More Stories
प्रदेश में शराब दुकानों के ठेके का 8वां चरण: अब समूह के साथ एकल दुकान के लिए भी आवेदन संभव
सागर संभाग में फलीभूत हो रहा जल गंगा संवर्धन अभियान
मेहनत और योजना का साथ, कविता दुबे ने खड़ा किया सफल व्यवसाय