भेल स्थित बाबूलाल गौर शासकीय पी.जी. कॉलेज परिसर में स्थापित है प्रतिमा
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि श्रद्धेय बाबूलाल जी गौर की जीवन यात्रा सिद्ध करती है कि व्यक्ति यदि संकल्प कर ले तो वह बड़ा कार्य कर सकता है। उन्होंने श्रमिकों के हितों के लिए संघर्ष से अपना सार्वजनिक जीवन आरंभ किया। वे दृढ़ निश्चय के धनी थे, कुल 10 बार विधायक के लिए चुना जाना उनके जनता से जुड़ाव का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय बाबूलाल जी गौर की पुण्यतिथि पर भेल स्थित बाबूलाल गौर शासकीय पी.जी. कॉलेज परिसर में उनकी प्रतिमा के अनावरण के बाद, सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने श्रद्धेय गौर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
बाबूलाल गौर की देन है वीआईपी रोड
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बाबूलाल गौर ने कई विभागों का दायित्व संभाला। वे नगरीय प्रशासन, आवास एवं पर्यावरण, विधि, भोपाल गैस त्रासदी, श्रम विभाग, उद्योग, वाणिज्यिक कर और सार्वजनिक उपक्रम जैसे विभागों के मंत्री रहे और प्रत्येक विभाग में उन्होंने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। भोपाल के बड़े तालाब के किनारे बनी वीआईपी रोड, बाबूलाल गौर जी की ही देन है।
इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन, महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय, गोविंदपुरा विधायक श्रीमती कृष्णा गौर तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान को विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने श्रीमद् भगवत गीता की प्रति, कामधेनु गौ-माता की मूर्ति और तुलसी का पौधा भेंट किया।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन