September 20, 2026

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. कलाम की पुण्य-तिथि पर नमन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान वैज्ञानिक तथा मिसाइलमेन के नाम से विख्यात भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्य-तिथि पर निवास कार्यालय स्थित सभागार में डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को ग्राम धनुषकोडी (रामेश्वरम, तमिलनाडु) में हुआ। वे भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। डॉ. कलाम ने चार दशक तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को सेवाएँ दीं। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल विकास के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने परमाणु परीक्षण में निर्णायक, संगठनात्मकऔर तकनीकी भूमिका निभाई। डॉ. अब्दुल कलाम का अवसान 27 जुलाई 2015 को हुआ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।