भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में वित्त सेवा अधिकारी संघ द्वारा प्रकाशित पुस्तक"वित्त व्यवस्था" का विमोचन किया।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, संरक्षक नितिन नांदगांवकर तथा अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने पुस्तक के प्रकाशन के लिए संघ को बधाई दी। उन्होंने अधिकारी संघ के सदस्यों का मुख्यमंत्री निवास में स्वागत किया। संघ ने मुख्यमंत्री को स्मृति-चिन्ह भेंट किया।
मुख्यमंत्री चौहान को संघ के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि "वित्त व्यवस्था" पुस्तक में जुलाई 2023 तक के सामान्य प्रशासन, वित्त, स्वास्थ्य, उद्योग आदि विभागों के नियम, निर्देशों का संकलन कर उनकी सरल भाषा में व्याख्या की गई है। पुस्तक प्रदेश के समस्त शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पर्याप्त संदर्भ सामग्री उपलब्ध कराने में सहायक होगी। साथ ही पुस्तक से वित्त विभाग के नियम निर्देशों को समझना भी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए सरल होगा। नियमों की सरल व्याख्या, राज्य के अधिकारियों के प्रतिदिन के कार्यों में उपयोगी साबित होगी तथा उनकी कार्य कुशलता और कार्यों में शुद्धता को बढ़ाएगी।

More Stories
मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अकादमी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन