आरजीपीवी के 25वें स्थापना दिवस पर लगाए नीम, कदंब और जामुन के पौधे
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, करंज और जामुन के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 25वें स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सुनील गुप्ता तथा विद्यार्थियों नें पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री के साथ श्रीमती निधि जोशी, सिद्धांत मीणा और सुवीणा सिंधु ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। सौमित्र जोशी, कुमारी आर्या जोशी, श्रीमती कविता अनुरागी, शुभेंद्र सिंधु, बृजेश मीणा, सुकल्पना मीणा भी पौध-रोपण में शामिल हुईं। तीन वर्षीय बालिका कुमारी अद्विका जैन के जन्म- दिवस पर परिजन अर्पित जैन और श्रीमती राशि जैन ने भी पौधे रोपे।

More Stories
ब्रिटेन से लौटेगी भोजशाला की वाग्देवी प्रतिमा, 11वीं शताब्दी की धरोहर की वापसी के लिए भारत के प्रयास तेज
देश में हर छठा बाल अपहरण मध्य प्रदेश में, 5 साल में 64% बढ़े मामले; चौंकाने वाले आंकड़े
मोहन सरकार की बड़ी घोषणा, गांव में 5 साल सेवा करने वाले MBBS डॉक्टरों का 100% एजुकेशन लोन होगा माफ