भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, नीम और कचनार के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ भारतीय सेन समाज तथा साईं सरिता स्मृति संस्थान के प्रतिनिधियों ने पौध-रोपण किया। भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैलू सेन, साई सरिता स्मृति संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती नीता पासपुल सहित संस्था के सदस्यों ने पौधे रोपे। सर्वनिर्मल कुमार, रामपाल सिंह वर्मा, कुलदीप वर्मा, राजवीर जाट, मनोज जाट, श्रीमती बृजुला सचान और श्रीमती प्रतिमा जाट भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

More Stories
MP के 4500 सरकारी स्कूलों में शुरू होंगी प्री-प्राइमरी कक्षाएं, सत्र 2026-27 से लागू नई व्यवस्था
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
देवकरण झोरढ़ बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी