भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीना रिफाइनरी हेलीपेड पहुँचने पर पेट्रोकेमिकल परिसर में बादाम का पौधा रोपा। पौध-रोपण के समय मुख्यमंत्री चौहान ने मौके पर मौजूद भांजे-भांजियों से स्नेहपूर्वक मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री चौहान के साथ मौजूद सभी भांजे – भांजियों ने भी पौध-रोपण किया।
लोक सेवा प्रबंधन एवं सहकारिता व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी पौध-रोपण किया। इस मौके पर जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
राष्ट्रपति मुर्मु ने मध्यप्रदेश के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
नक्सलवाद के खात्मे के बाद बालाघाट के प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई राह