भोपाल
प्रदेश में समुचित जल-वृष्टि के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर मन्दिर में महारूद्र अनुष्ठान किया। अनुष्ठान में 1331 रूद्र पाठ किये गये। श्रावण-भादव माह में इस अनुष्ठान का अत्यधिक महत्व है। पं.घनश्याम पुजारी, पं.आशीष पुजारी, पं.यश-प्रदीप गुरू, पं.राधेश्याम शास्त्री, पं.लोकेश व्यास, पं.महेश पुजारी सहित कुल 66 पुजारियों ने महारूद्र अनुष्ठान सम्पन्न करवाया।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक पारस जैन, बहादुर सिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल और पूर्व सांसद चिन्तामणि मालवीय उपस्थित थे।

More Stories
प्रदेश के 42 जिलों में तबाही, ओलावृष्टि-बारिश से फसलें बर्बाद, 14 जिलों में आज भी खतरा
व्यापार, शिक्षा और समाज सेवा सभी क्षेत्रों में सिंधी समाज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईद की नमाज के बाद भोपाल में लगे नारे – अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद, सुन्नी और शिया के अलग-अलग आयोजन