भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। पंडित उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को मथुरा के नगला चन्द्रभान गाँव में हुआ।
वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। पं. उपाध्याय भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद की दृष्टि दी। वे एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के साथ-साथ उनकी साहित्य में भी गहरी रूचि थी। उनका निधन 11 फरवरी 1968 को हुआ।

More Stories
गांधीसागर में 18 नवंबर को होगी MP की डेस्टिनेशन कैबिनेट, 11,500 करोड़ के प्रोजेक्ट पर रहेगा फोकस
मध्यप्रदेश में 21 नवंबर से शुरू होगी एनीव्हेयर रजिस्ट्री, अब दूसरे शहर जाने की झंझट खत्म
भोपाल में 600 जर्जर मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई टली, पुलिस बल की कमी बनी वजह