भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी से "मन की बात" कार्यक्रम के 99 वें एपिसोड में विचार रखे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भोपाल प्रवास पर आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम का श्रवण भोपाल की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किया। मंत्रीगण, जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।
शहीद परिवार का सम्मान
मुख्यमंत्री चौहान और नड्डा ने शौर्य चक्र से विभूषित ग्रुप कैप्टन स्व. वरुण सिंह की माताजी श्रीमती उमा सिंह और पिता के. पी. सिंह का सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि हेलीकाप्टर दुर्घटना में केप्टन वरूण सिंह घायल हुए थे और एक सप्ताह बाद उनका निधन हो गया था। दुर्घटना में सीडीएस विपिन रावत का निधन हुआ था।

More Stories
बालाघाट के जंगल में 20 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, वीडियो कॉल पर प्रेमिका और दोस्त को भेजा था आखिरी संदेश
बांधवगढ़ में बाघों की मौत का आंकड़ा चिंताजनक, 2026 में अब तक 15 बाघों की मौत; छह साल में 81 ने गंवाई जान
बघवार में पेयजल सप्लाई का वाल्व खुला रह जाने से मचा हड़कंप, 50 फीट ऊंचा उठा पानी का फव्वारा; दो घंटे बर्बाद हुआ हजारों लीटर पानी