भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे स्टेट मीडिया सेंटर का मालवीय नगर भोपाल में भूमि-पूजन करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चौहान ने 7 सितम्बर 2023 को आयोजित पत्रकार समागम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेट मीडिया सेंटर के निर्माण की घोषणा की थी।
स्टेट मीडिया सेंटर का निर्माण 66 हजार 981 वर्गफीट में किया जायेगा। भवन में भू-तल और 3 तल का निर्माण किया जायेगा। मीडिया सेंटर में एक्जीविशन हॉल, ऑर्ट गैलरी, ऑडिटोरियम, प्रेस कॉन्फ्रेंस कक्ष, बेंक्वेट हॉल, बेडमिंटन कोर्ट, रेस्टोरेंट, लायब्रेरी, मल्टीमीडिया रूम, जिम्नेजियम, इण्डोर गेम हॉल, पत्रकारों के लिये वर्क स्पेस आदि का प्रावधान किया गया है। मीडिया सेंटर में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम के साथ ही सोलर पैनल भी लगवाये जायेंगे।

More Stories
बीजों की कोठरी में सहेजी है पीढ़ियों की खुशहाली, मझगवां के आदिवासी परिवारों ने बचाकर रखी देसी अनाज की विरासत
राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में एमपी ट्रांसको के स्टॉल को द्वितीय पुरस्कार
ऐसा प्रधान सेवक आपने कहां देखा होगा, जो बिना छुट्टी लिए 25 वर्षों से लगातार राष्ट्रसेवा में जुटा है” — राज्यमंत्री पंवार