आवासीय भूमि के पट्टों का भी वितरण करेंगे
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2 सितम्बर को सुबह 10 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में दीनदयाल रसोई योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र के आवासीय भूमि के पट्टों का वितरण भी करेंगे।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि योजना के तीसरे चरण में 66 नगर पालिकाओं में स्थाई रसोई केन्द्रों का शुभारंभ होगा। इन्हें मिलाकर अब प्रदेश में 166 दीनदयाल स्थायी रसोई केन्द्रों से पाँच रूपये में पौष्टिक भोजन मिलेगा, साथ ही 38 हजार से अधिक आवासहीनों को आवास के लिए भूमि के पट्टे वितरित किये जायेंगे।

More Stories
राष्ट्रपति मुर्मु ने मध्यप्रदेश के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
नक्सलवाद के खात्मे के बाद बालाघाट के प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई राह