अशोक नगर जिले के सरपंचों ने लगाए पौधे
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में अशोकनगर जिले के सरपंचों के साथ पीपल, बेलपत्र और जामुन के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान ने सरपंचों को अपने-अपने क्षेत्र में समर्पित भाव से विकास और जनकल्याण गतिविधियां संचालित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोगों का जीवन बेहतर और सरल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धिता से प्रयास करने में ही सार्वजनिक जीवन की सार्थकता है। मुख्यमंत्री चौहान के साथ अशोक नगर जिले के सरपंच सर्व रणीत सिंह यादव, ब्रजभान सिंह यादव, अवधेश रघुवंशी, शिवराज सिंह रघुवंशी, विकास जैन, शिवकुमार यादव, जीतू यादव, राजीव यादव, वीरेन्द्र कुमार शर्मा, सुनील रघुवंशी, सोनू रघुवंशी, दिव्यपाल यादव, धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी, नेपाल सिंह यादव, बुद्धा अहिरवार, देवेन्द्र सिंह यादव, कल्याण सिंह यादव, रणजीत सिंह यादव, इंद्रजीत सिंह यादव, हरविंदर सिंह, सुरेश अहिरवार और गोपाल सिंह यादव, देवेंद्र सिंह, रूप कुमार शर्मा, अशोक यादव तथा हरवीर सिंह पौध-रोपण में शामिल हुए।

More Stories
रबी सीजन के लिये करें बिजली की पर्याप्त व्यवस्था : ऊर्जा मंत्री तोमर
हेलमेट एवं सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस का 10 दिवसीय विशेष अभियान
साइबर जालसाजों से सावधान रहें, बिल भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से ही करें : ऊर्जा मंत्री तोमर