भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में आज सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों के साथ गुलमोहर, नीम और गूलर के पौधे लगाए।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता शिवराज डाबी ने जन्म दिवस के अवसर पर परिवार के सदस्यों श्रीमती अर्पणा डाबी और अथर्व डाबी के साथ पौधरोपण किया। इन्दौर के मीडिया प्रतिनिधि कपीश दुबे और उज्जल शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता शिवम चौहान, श्रीमती सीमा चौहान, अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग तैराक सतेन्द्र सिंह, श्रीमती मीनाक्षी, बेबी स्नेहा और नित्या ने भी पौध रोपण किया। पौध रोपण करने वालों में पर्यावरण प्रेमियों में विवेक टुण्डेले, सुअमीशा शर्मा, योगिता चौहान, कल्पना भदौरिया के साथ ही पवन पाटीदार, महेन्द्र, मोहित आदि शामिल हैं।

More Stories
राज्यपाल पटेल ने अपना जन्म दिवस बच्चों के साथ मनाया
प्रदेश में चल रही है समान नागरिक संहिता (यू.सी.सी.) लागू करने की प्रक्रिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश में वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था