झाबुआ, आगर-मालवा और अशोकनगर के समाजसेवियों ने भी किया पौध-रोपण
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में गुलमोहर, जामुन और मौलके पौधे रोपे। मुख्यमंत्री के साथ झाबुआ के भूपेश सिंगोड़ और श्रीमती ललिता ने अपने विवाह वर्षगांठ पर तथा बालिका सान्वी बघेल, सुविभूति सिंह और हर्ष तिवारी ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। अशोक नगर के सामाजिक कार्यकर्ता सर्वशालिकराम शर्मा, गजेन्द्र सिंह यादव, भगवती प्रसाद, राजा सिंह कौरव, शेर सिंह आदिवासी, नीतेश मिश्रा भी पौध-रोपण में शामिल हुए। आगर-मालवा के समाज सेवी सर्वराधेश्याम विश्वकर्मा, धीरज पटेल, सरदारनाथ राठौर, गिरिराज गुप्ता और राधेश्याम विश्वकर्मा ने भी पौध-रोपण किया।

More Stories
विदिशा के डायल 112 हीरोज: सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र : राज्यमंत्री गौर