भोपाल
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय वायु सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि "नभः स्पृशं दीप्तम" को चरितार्थ करते हुए भारत के मान- सम्मान और गौरव को अनंत ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले भारतीय वायु सेना के सपूतों की असाधारण वीरता, साहस और शौर्य से भारत के नभ सुरक्षित व शत्रुओं के लिए अभेद्य हैं। भारतीय वायु सैनिकों की बहादुरी और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव अभिनंदनीय है।

More Stories
कुपोषण के खिलाफ मैदानी स्तर पर मजबूत हो रही पोषण व्यवस्था : सचिव रश्मि
गजराजों के विश्राम और सेवा का पर्व, ‘हाथी पुनर्यौवनीकरण’ कैंप-2026 का हुआ शुभारंभ
इंदौर से 36 दूरस्थ शहरों तक सीधी बस सेवा, मुख्यमंत्री 26 सितंबर को करेंगे शुभारंभ