भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मनोज माथुर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि डॉ. माथुर ने अनेक पत्र-पत्रिकाओं के लिये सराहनीय सेवाएँ दीं। डॉ. माथुर ने वर्षों ब्लिट्ज अखबार के लिये कार्य किया। वे दैनिक नई दुनिया भोपाल सहित कई समाचार-पत्रों के संपादक रहे। राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रति उनका विशेष अनुराग था। रेडक्रास सोसायटी सहित कई सामाजिक संस्थाओं से भी उनका जुड़ाव रहा।
मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से डॉ. माथुर की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

More Stories
एशियन गेम्स में ऐश्वर्य की ‘सटीक निशानेबाजी से देश को मिला रजत पदक
हाईअलर्ट के बीच गोलियों से गूंजा ग्वालियर, जमीन कारोबारी पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग
मंदाकिनी का फिर बढ़ा जलस्तर, चित्रकूट में प्रशासन अलर्ट मोड पर