November 13, 2026

मुख्यमंत्री बघेल बोले चुनाव आयोग करें सीआरपीएफ वाहनों की भी जांच, भाजपा मंगवा रही हैं नकदी से भरे बक्से

रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मेरा अनुरोध है कि चुनाव आयोग को सीआरपीएफ के वाहनों की भी जांच करनी चाहिए क्योंकि भजापा ने छत्तीसगढ़ में हार मान ली है और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी से भरे बक्से मंगवा रही है। यह एक गंभीर मामला है। इस तरीके से शिकायत दर्ज करें। जब राज्य में पर्याप्त सीआरपीएफ की मौजूदगी है तो सीआरपीएफ की और कंपनियां लाने की क्या जरूरत है?