दुर्ग
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इसी के साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व दुर्ग जिले के अन्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र भरा। नामांकन पत्र भरने जाने से पहले मुख्यमंत्री की पत्नी ने तिलक लगाकर उन्हें गर से विदा किया।
उल्लेखनीय है कि 17 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान के लिये नामांकन का अंतिम दिन। नामांकन के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने समर्थकों के साथ पाटन विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रियंका गांधी शामिल होने वाली थी लेकिन वे नहीं आई, बावजूद इसके कांग्रेस के कई दिग्गज नेता नामांकन दाखिल के दौरान मौजूद थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नामांकन के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।

More Stories
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित