रायपुर
वित्त मंत्री ओपी चौधरी से उनके शंकर नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ ज्ञानेंद्र मणि ने सौजन्य मुलाकात की। डॉ. मणि ने वित्त मंत्री से चर्चा करते हुए उन्हें राज्य में नाबार्ड के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। नाबार्ड की तरफ से श्री चौधरी को 2024-25 के स्टेट फोकस पेपर रिलीज के लिए आमंत्रित किया गया।
डॉ मणि ने जानकारी देते हुए कहा की नाबार्ड पहले जिला और फिर राज्य का क्रेडिट पोटेंशियल बताता है। इससे कृषि, लघु एवं मध्यम उद्योग समेत अन्य प्रायोरिटी सेक्टर के प्रयोजनों के लिए राज्य को नाबार्ड से ऋण मिलने में मदद मिलती है। वित्त मंत्री ने नाबार्ड के अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि वो विकसित भारत के संबंध में एक विस्तृत योजना बनाएं तथा उन्नत कृषि के लिए प्रत्येक जिले की ग्राउंड लेवल प्लानिंग करे ताकि किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके और युवाओं का कृषि के प्रति रुझान बढ़े।

More Stories
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा के लिए वीर जवानों का बलिदान अविस्मरणीय-वन मंत्री केदार कश्यप