रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (बीवीसीआई)द्वारा आगामी 22 जनवरी से 3 मार्च तक देहरादून में इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें पहली बार छत्तीसगढ़ की टीम भी सहभागी बनेगी। छत्तीसगढ़ की टीम में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की वेटरन क्रिकेट टीम के इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर तरुणेश परिहार, राजीव सोनी, इंद्रजीत सिंह खालसा, सोनू सलूजा, राजेश सहित छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की
आशीष तानी पूर्ति ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को सेमीफाइनल के करीब पहुँचाया, मैनपाट टाइटन्स की पहली हार
सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं तक पहुंच, डिजिटल व्यवस्था से घर के पास मिल रहीं सुविधाएं