बलौदाबाजार।
जिले के ग्राम सकरी में बलौदाबाजार से पलारी जाने वाली सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया, जिससे स्कूटी चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को ट्रक के नीचे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
बता दें कि ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक, स्कूटी सवार बलौदाबाजार से पलारी की ओर जा रहा था, तभी डीएवी स्कूल सकरी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। इस घटना में स्कूटी पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। हालांकि हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी हुई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी