रायपुर.
छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) का सर्विस हथियार गलती गोली चल जाने से एक जवान की मौत हो गई और एक यात्री घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब छह बजे हुई जब एक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में आरपीएसएफ की एक टीम एस्कॉर्ट ड्यूटी के बाद सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से उतर रही थी।
जानकारी के मुताबिक, जब कांस्टेबल दिनेश चंद्र (30) ट्रेन के एस-2 कोच से बाहर निकल रहे थे, तो उनका सर्विस हथियार गलती से चल गया और एक गोली उनकी छाती में लगी। उन्होंने बताया कि एक यात्री की पहचान मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है, जो ऊपरी बर्थ पर सो रहा था, उसके पेट में भी चोटें आईं। उन्होंने बताया कि दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कांस्टेबल की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतक जवान राजस्थान का रहने वाला था और मामले की जांच जारी है।

More Stories
Bilaspur में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत
WPL 2027 ऑक्शन में छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली