रायपुर
झारखंड के कुख्यात सुजीत गैंग से जुड़े शूटर विक्की शर्मा को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विक्की शर्मा नवंबर 2024 में रांची में हुई एक बड़ी वारदात के बाद से फरार चल रहा था। वह रायपुर में अपनी पहचान छुपाते हुए फरारी काट रहा था। रायपुर क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, विक्की शर्मा झारखंड के कई संगीन मामलों में वांछित था। नवंबर 2024 में रांची में हुई वारदात के बाद से ही वह फरार था। रायपुर में गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से नकली दस्तावेज और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
रांची पुलिस टीम पहुंची रायपुर
रांची पुलिस की एक टीम आरोपी को लेने के लिए रायपुर पहुंच चुकी है। प्रारंभिक पूछताछ में विक्की ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, जिनसे सुजीत गैंग के नेटवर्क को लेकर पुलिस को सुराग मिले हैं।
गौरतलब है कि झारखंड के सुजीत गैंग का नाम कई गंभीर आपराधिक मामलों में सामने आया है। पुलिस इस गिरफ्तारी को गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है।

More Stories
जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है — मुख्यमंत्री साय
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र
रायपुर : कुआं बना जीवन में बदलाव की वजह, अब सालभर खेती