जगदलपुर।
पूरे प्रदेश के साथ जिले में 14 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी से पहले बड़ा हादसा हो गया है. जगदलपुर से सटी अड़ावाल इलाके में देर रात बारदाने के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे गोदाम में रखा सारा बारदाना जलकर खाक हो गया. जानकारी के अनुसार, बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बारदाना गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची.
जानकारी के अनुसार, बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बारदाना गोदाम में आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की. काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह गोदाम के पास पटाखे जलाना बताया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.

More Stories
13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 पर प्रेस कांफ्रेंस, प्रमुख अधिकारी करेंगे जानकारी साझा
मीडिया आमंत्रण- बजट क्वेस्ट राष्टीय चरण में सम्मिलित होने के संबंध में
प्रदेश में गर्मी का कहर: दुर्ग रहा सबसे गर्म, पारा पहुंचा 38.4°C