रायपुर/नारायणपुर
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले की सीमा पर अबुझमाड़ क्षेत्र में बस्तर फाइटर और एसटीएफ जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ की खबर है। घटनास्थल पर रुक-रुक कर लगातार फायरिंग हो रही है। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि अबुझमाड़ क्षेत्र के रेकावाया क्षेत्र में बड़े हार्डकोर नक्सली बैठक कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर तीनों जिलों से एक हजार से ज्यादा जवान ऑपरेशन पर निकले।
अबुझमाड़ क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान संयुक्त बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस संयुक्त दल में दंतेवाड़ा और बस्तर के डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और एसटीएफ के जवान शामिल हैं, जो नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग चल रही है। पुलिस का दावा है कि कुछ नक्सलियों को गोली लगी है। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा है कि जवानों के लौटने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।

More Stories
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति