कोरबा।
कोरबा में डायल 112 वाहन में तोड़फोड़ और पुलिस जवान से मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मारपीट की घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 वाहन में गांव के ही एक आदतन बदमाश युवक द्वारा तोड़फोड़ करते हुए वाहन में तैनात आरक्षक के साथ मारपीट की गई है।
पीड़ित जवान ने अपने साथ हुई मारपीट के विरोध और बचाव में आरोपी युवक को भी मौके पर पीट दिया और ग्रामीणों की मदद से जैसे-तैसे आरोपी युवक को वाहन में बैठाकर थाने लाया गया। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नशे में धुत एक युवक पुलिस जवान के साथ मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा कि मारपीट की घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिल्ली बोईदा पहुंची हुई थी। मारपीट के आरोपी अनिल नायक को थाने ले जाने के दौरान आरोपी ने पहले डायल 112 वाहन में तोड़फोड़ कर दी उसके बाद वाहन में तैनात आरक्षक जितेंद्र रात्रै के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव में आरक्षक ने भी आरोपी की मौके पर पीटते हुए वाहन में बैठाया और स्वयं थाने लेकर पहुंचा। मारपीट करने वाला युवक शराब के नशे में धुत था और गांव में लोगों से मारपीट कर रहा था। युवक के उत्पात से घरवाले और गांव के लोग भी परेशान हैं। इससे पहले भी मारपीट और गाली गलौज जैसी घटना को अंजाम दे चुका है।

More Stories
भगवान महावीर का सत्य-अहिंसा का संदेश हमारा पथ प्रदर्शक-मुख्यमंत्री साय
बिलासपुर में ईंधन का पर्याप्त भंडार, अफवाहों पर न दें ध्यान, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दी राहत
झारखंड के शिव कुमार और पृथ्वी उरांव सबसे तेज धावक; छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में रजत जीता