रायपुर.
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। 12वीं का एग्जाम एक मार्च से और दसवीं की परीक्षा दो मार्च से शुरू होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा सुबह 9 से 12:15 बजे तक समय निर्धारित की गई है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा एक से 23 मार्च तक होगी। वहीं दसवीं बोर्ड की परीक्षा दो से 21 मार्च तक होगी।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने समय सारणी निर्धारित कर दिया है। इसके अनुसार दोनों ही कक्षा के परीक्षा की समय सामान रहेगा। इस लिंक से https://www.cgbse.nic.in/ दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की समय सारणी डाउनलोड कर सकते हैं।

More Stories
बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की
आशीष तानी पूर्ति ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को सेमीफाइनल के करीब पहुँचाया, मैनपाट टाइटन्स की पहली हार
सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं तक पहुंच, डिजिटल व्यवस्था से घर के पास मिल रहीं सुविधाएं