नई दिल्ली
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नामीबिया और दक्षिण अफ़्रीका से लाए गए चीतों के लिए नए नाम सुझाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 सितंबर को 'मन की बात' में परियोजना चीता के बारे में आम जनता को लोकप्रिय बनाने और संवेदनशील बनाने के इरादे से नागरिकों से नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों के लिए नामों के सुझावों के साथ आने का आग्रह किया था।
इन सुझावों के आधार पर नामीबिया से आए चीतों का नाम आशा, पवन, नाभा, ज्वाला, गौरव, शौर्य और धरती रखा गया है। इसी तरह दक्षिण अफ्रीका से आए चीतों का नाम दक्षा, नीर्वा, वायु, अग्नि, गामिनी, तेजस, वीरा, सूरज, धीरा, उदय, प्रभास और पावक रखा गया है। मंत्रालय ने नाम का सुझाव देने वाले प्रतिभागियों के नाम भी जारी किए हैं।
प्रतियोगिता 'मायजीओवी डॉट ईन' मंच पर पिछले साल 26 सितंबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी। कुल 11,565 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इनमें चीतों के नाम सुझाए गए थे। एक चयन समिति द्वारा प्रविष्टियों की जांच की गई और उनके संरक्षण व सांस्कृतिक मूल्य के लिए सुझाए गए नामों के महत्व और प्रासंगिकता के आधार पर नामीबिया और दक्षिण अफ़्रीकी चीता के लिए नए नामों का चयन किया गया है।

More Stories
दुबई में फंसे MP के श्रद्धालु, रेड अलर्ट के चलते फ्लाइट रद्द, कथा में पहुंचे परिवार की बढ़ी चिंता
भोपाल का लाइफलाइन तालाब अतिक्रमण की चपेट में, 300 से ज्यादा कब्जों पर उठे सवाल
माँ मोटी माता परिसर में ताप्ती–नर्मदा रेल लाइन को लेकर बैठक संपन्न हुई