दुर्ग
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही प्रदेश में चेकिंग अभियान तेज हो गई है. वाहन चेकिंग के दौरान दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार की रात्रि करीब 10 बजे अंजोरा पुलिस ने एक स्कोडा कार से एक करोड़ रुपए से अधिक की रकम जब्त की है. यह रकम व्यापारी का बताया जा रहा है. इसकी पुष्टि दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने की है.
एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि आचार संहिता लगने के बाद वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है. वाहन चेकिंग के दौरान अंजोरा पुलिस ने एक स्कोडा कार की तलाशी ली. मौके पर कोई भी कागजात पेश न करने की वजह से अंजोरा पुलिस ने एक करोड़ से अधिक की राशि जब्त की है.
एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि कोई कागजात नहीं दिखाने पर कार से एक करोड़ से अधिक की राशि जब्त की गई है. यह पैसा व्यापारी का है. मामला एसडीएम कोर्ट में पेश कर दिया गया है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इस मामले की सूचना दे दी गई है.

More Stories
भगवान महावीर का सत्य-अहिंसा का संदेश हमारा पथ प्रदर्शक-मुख्यमंत्री साय
बिलासपुर में ईंधन का पर्याप्त भंडार, अफवाहों पर न दें ध्यान, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दी राहत
झारखंड के शिव कुमार और पृथ्वी उरांव सबसे तेज धावक; छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में रजत जीता