भोपाल
सामान्य प्रशासन विभाग ने अपर मुख्य सचिव गृह राजेश कुमार राजौरा को परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह को उक्त प्रभार से मुक्त करने संबंधी आदेश जारी किया है। शासन ने विशेष पुलिस महानिदेशक और परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा को परिवहन आयुक्त के पदभार से मुक्त करने संबंधी आदेश भी जारी कर दिया है।
शासन से जारी आदेशानुसार गुना कलेक्टर तरुण राठी की नवीन पदस्थापना अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन के पद पर की गई है। गुना जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रथम कौशिक को कलेक्टर गुना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार गुना पुलिस अधीक्षक विजय कुमार खत्री की नवीन पदस्थापना सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल करते हुए जिले के वरिष्ठतम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को गुना पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपने संबंधी आदेश जारी कर दिये गये हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पटवा की पुण्यतिथि पर नमन किया
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय सुंदरलाल जी पटवा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया तथा प्रदेश के विकास में दिए गए उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा के 74 बंगला स्थित निवास पहुंचकर श्रद्धेय सुंदरलाल पटवा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती फूलकुंवर जी पटवा से भेंट की।

More Stories
अतिथि विद्वानों के हित में आवश्यक संभव कदम उठाये जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: केन-बेतवा परियोजना के हर विस्थापित को ₹12.50 लाख, मुआवजे के लिए ₹202 करोड़ अतिरिक्त मंजूर