रायपुर
छत्तीसगढ़ योग आयोग नगर निगम क्षेत्र में योगाभ्यास शुरू कर रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा ने कुरूद में 33 वें नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ किया। योगाभ्यास केन्द्र का संचालन योग प्रशिक्षक भेमा साहू द्वारा प्रतिदिन सुबह 6:00 से 7:30 बजे तक पुराना कृषि उपज मंडी परिसर में किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नीलम चन्द्राकर अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति, कुरूद ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत, धमतरी की सभापति तारिणी चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सचिव श्री एम. एल. पांडेय, समाज कल्याण विभाग की अधिकारीगण, योग साधकगण सहित बड़ी संख्या में कुरूद के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

More Stories
“जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री साय
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश