रायपुर.
ईंट भट्ठा में अवैध रूप से कोयला का भंडारण कर खपाने के मामले मे सरगुजा पुलिस, खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छह ईंट भट्ठों पर दबिश दी। इस दौरान टीम ने लगभग 45 टन अवैध कोयला बरामद किया है। साथ ही अवैध कोयले से पकाई जा रहीं कुल एक लाख 30 हजार ईंटें जब्त की हैं। सरगुजा जिले के लखनपुर स्तिथ अमेरा कोयला खदान से लगातार कोयला चोरी के संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही थी।
शिकायतों पर सरगुजा पुलिस, खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार देर शाम अभियान चलाकर लखनपुर छेत्र अंतर्गत स्थित ईंट भट्टों में दबिश देकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ईंट भट्ठे मे भंडारित कोयला के संबंध में संचालकों से पूछताछ की गई। संयुक्त टीम द्वारा मामले मे कार्रवाई करते हुए जूनाडीह, सिरकोतंगा, गुमगरा कला, बिनकरा, गणेशपुर स्थित कुल छह ईंट भट्ठा में दबिश दी गई। ईंट भट्ठा में ईंट पकाने के लिए भंडारित किये हुए कोयले के संबंध में ईंट भट्ठा संचालको से पूछताछ की गई। ईंट भट्ठा संचालको द्वारा अवैध रूप से भंडारित कोयले के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। कार्रवाई के दौरान छह ईंट भट्ठों से कुल 45 टन कोयला जब्त किया गया।
पूछताछ में अमेरा कोयला खदान से विभिन्न माध्यमों से कोयले की चोरी करवाकर ईंट पकाने के लिए भट्ठा में रखना स्वीकार किया गया। टीम ने पकाई जा रही कुल 1 लाख 30 हजार ईंटों को भी जब्त किया।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण
सुशासन तिहार 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात