भोपाल
प्रदेश में विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण के लिये किये जा रहे कार्यों की केन्द्रिय सरकार के विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु समुदायों के विकास एवं कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री भरतभाई बाबूभाई पटनी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पहला राज्य है जिसके द्वारा विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु के विकास और कल्याण के लिये पृथक विभाग के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। श्री पटनी गुरूवार को मंत्रालय में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर के साथ विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु समुदायों के विकास और कल्याण के लिये राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों पर चर्चा कर रहे थे।
केन्द्रीय बोर्ड के सदस्य श्री पटनी ने कहा कि मध्यप्रदेश में विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु समुदायों के विकास और कल्याण के लिये कार्यक्रमों और योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य मंत्री श्रीमती गौर द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में बोर्ड से सहयोग की अपेक्षा की गई है। बोर्ड द्वारा राज्य सरकार को योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये जरूरी राशि उपलब्ध कराई जायेगी। अपर मुख्य सचिव विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु श्री अजित केसरी ने विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। बैठक में संचालक विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु विभाग श्री नीरज वशिष्ठ भी उपस्थित थे।

More Stories
Raksha Bandhan Special: डाक विभाग की खास किट से बहनों का प्यार पहुंचेगा भाइयों तक, जानिए क्या है इस राखी गिफ्ट की खासियत
MP Krishi Mandi Categorization: 6 करोड़ कमाई और 2.5 लाख टन आवक पर मिलेगी ‘क’ श्रेणी, जानें मध्य प्रदेश सरकार का नया फॉर्मूला
MP Jal Jeevan Mission: मध्य प्रदेश के 23 जिले नल-जल कवरेज में पिछड़े, 8 जिलों में आधे परिवारों तक भी नहीं पहुंचा पानी