भोपाल
कोलार थाना इलाके में घर में घुसकर एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामना आया है। पुलिस ने मनचले को हिरासत में ले लिया है। आरोपित बालिग है और वह किशोरी के पड़ोस में रहता है।
कोलार थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार दोपहर में स्वजन के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज कराई थी। किशोरी के माता-पिता मजदूरी करते हैं। वह रोज सुबह काम पर चले जाते हैं और देर शाम को लौटते हैं। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 26 अगस्त को वह अपनी बुआ के घर गई थी, जहां से वह शाम चार बजे वापस लौटी।
उसने जैसे ही घर के दरवाजे का ताला खोला, तभी पड़ोस में रहने वाला संजू ठाकुर उसे धक्का देते हुए घर के अंदर ले गया और अश्लील हरकत करते हुए उसकी फोटो खींच ली। उसके चीखने पर आरोपित भाग निकला था। डरी-सहमी किशोरी ने तीन-चार दिन तक माता-पिता को भी नहीं बता पाई। आखिरकार उसने मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद मां के साथ वह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर 18 वर्षीय संजू को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अकादमी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन