हैदराबाद,
‘‘मोर की सब्जी बनाने की विधि’’ का एक वीडियो यूट्यूब चैनल पर साझा करने के आरोप में तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में एक यूट्यबूर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
एक वन अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि ‘यूट्यूबर’ ने अपने चैनल पर संभवत: अधिक से अधिक ‘व्यूज’ पाने के लिए ऐसा किया। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा अपने चैनल पर मोर की सब्जी पकाने का वीडियो पोस्ट करने की सूचना मिलने पर वन अधिकारियों की एक टीम तंगल्लापल्ली गांव पहुंची और उस व्यक्ति के घर से सब्जी बरामद की।
सब्जी के नमूने को ‘फोरेंसिक’ जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है और जांच जारी है। व्यक्ति के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं की मांग पर वीडियो को भी हटा दिया गया है।

More Stories
अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट की फटकार, टिप्पणी- अमेरिका में कोई भारतीय ऐसा करता तो…
मुरासु तूफान का प्रचंड असर! दिल्ली से यूपी और राजस्थान तक बदलेगा मौसम, जानें कहां होगी बारिश
त्योहारी सीजन में हवाई सफर होगा महंगा! IndiGo टिकटों के दाम बढ़ने के आसार, जानें क्या है वजह