नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप 2023 में अभियान की शुरुआत निराशाजनक रही। पैट कमिंस के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत के हाथों 52 गेंदें शेष रहते 6 विकेट की शिकस्त सहनी पड़ी।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ करारी शिकस्त झेलने के बाद अपनी टीम की सबसे बड़ी गलती का खुलासा किया। कमिंस ने कहा कि उनकी टीम अगर 50 रन और बनाती तो मैच का नतीजा उनके पक्ष में निकल सकता था।
याद दिला दें कि रविवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पूरी टीम 49.3 ओवर में 199 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 41.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।

More Stories
7 रन से जीत, 7 विकेट गिरे… वानखेड़े में भारत की रोमांचक जीत और ‘थाला कनेक्शन’! संजू सैमसन ने बनाए नए कीर्तिमान
सेमीफाइनल में भारत का दमदार प्रदर्शन, इंग्लैंड के खिलाफ ठोके 253 रन
डे-नाइट टेस्ट में हरमनप्रीत ब्रिगेड का दबदबा, 3 मैचों से अजेय; क्या एलिसा हीली लगा पाएंगी ब्रेक?