सेविले.
कनाडा ने अपनी पुरूष टीम के डेविस कप जीतने के एक साल बाद पहली बार बिली जीन किंग कप जीतकर विश्व टेनिस के मानचित्र पर अपनी मौजूदगी पुरजोर तरीके से दर्ज कराई है। कनाडा की लैला फर्नांडिज और मरीना स्टाकुसिक ने अपने अपने एकल मैच जीते। कनाडा की पुरूष टीम इस महीने के आखिर में स्पेन के मालागा में अपना डेविस कप खिताब बरकरार रखने की कोशिश करेगी। विश्व रैंकिंग में 258वें स्थान पर काबिज स्टाकुसिक ने 43वीं रैंकिंग वाली मार्तिना ट्रेविसान को 7.5, 6.3 से हराकर कनाडा को बढत दिलाई। इसके बाद लैला ने जैसमिन पाओलिनी को 6.2, 6.3 से हराया।

More Stories
T20 वर्ल्डकप 2026 फाइनल से पहले अहमदाबाद की पिच बदली, किस टीम को मिलेगा बड़ा फायदा?
T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले रंगारंग क्लोजिंग सेरेमनी, रिकी मार्टिन के परफॉर्मेंस से सजेगा भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला
फाइनल से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान: अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को बाहर रखना मुश्किल